नोट तस्करी के साथ अवैध शराब का धंधा

Published at :15 Jun 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
नोट तस्करी के साथ अवैध शराब का धंधा

10 लाख के जाली नोट के साथ दबोचे गये तस्करों ने किया खुलासा बेतिया/जगदीशपुर : जाली नोट के तस्करी के साथ तस्कर अवैध शराब का भी कारोबार करते थे. नौतन के दक्षिणी तेल्हुआ के शेख टोली से 10.05 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार तीन तस्करों ने यह खुलासा किया है. एसपी सौरभ कुमार […]

विज्ञापन
10 लाख के जाली नोट के साथ दबोचे गये तस्करों ने किया खुलासा
बेतिया/जगदीशपुर : जाली नोट के तस्करी के साथ तस्कर अवैध शराब का भी कारोबार करते थे. नौतन के दक्षिणी तेल्हुआ के शेख टोली से 10.05 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार तीन तस्करों ने यह खुलासा किया है.
एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि जाली नोट के खेप के साथ नौतन के मनोज यादव, नर्मदेश्वर गिरि उर्फ बाबा व दुर्गेश यादव को शनिवार की रात पकड़ा गया. इनकी निशानदेही पर संजय यादव के घर से 80 लीटर कच्च स्पिरिट, पंचिंग मशीन व 500 खाली बोतल भी जब्त की गयी. जबकि छापेमारी से पहले ही संजय यादव घर छोड़ कर फरार हो गया था. इस कारोबार में उसके साथ दक्षिणी तेल्हुआ के नागेंद्र यादव भी शामिल है.
इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में नौतन थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जगदीशपुर थानाध्यक्ष योगेश्वर पासवान, नौतन के दारोगा महेंद्र प्रसाद व पुलिस बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन