सड़क दुर्घटना में दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बेतिया-नवलपुर मुख्य सड़क बाबूटोला गुरवलिया हमारा पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.मृतक योगापट्टी थाना के हरपुरवा के विपिन दास के रुप में हुई है. घटना के बावत बताया गया है कि विपिन बाइक से शनिवार की रात बेतिया से हरपुरवा अपने घर लौट रहा था. इसी […]
विज्ञापन
बेतिया : बेतिया-नवलपुर मुख्य सड़क बाबूटोला गुरवलिया हमारा पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.मृतक योगापट्टी थाना के हरपुरवा के विपिन दास के रुप में हुई है. घटना के बावत बताया गया है कि विपिन बाइक से शनिवार की रात बेतिया से हरपुरवा अपने घर लौट रहा था. इसी बीच ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी.
चलाक गाड़ी लेकर फरार हो गया. मनुआपुल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की जल्द हीं पहचान कर लिया जायेगा.
विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल
बेतिया. जिले के विभिन्न सड़क मार्गो पर बाइक दुर्घटनाओं में एक की मौत तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल एमजेके में चल रही है. जानकारी के मुताबिक योगापट्टी थाना के महावीरपुर गांव निवासी नर्सिग ठाकुर का पुत्र विजय ठाकुर (45) शुक्रवार की देर संध्या बाइक से बेतिया बाजार कर घर लौट रहा था कि साईड लेने के क्रम में सड़क के किनारे बाइक सहित गड्ढ़े में जा गिरा.
जिसकी मौत चिकित्सा के दौरान सदर अस्पताल एमजेके में देर रात हो गयी. वहीं सिरिसिया थाना के नवगांजा गांव निवासी भिखारी राम का पुत्र बन्हुराम (26) मिश्रौली बाजार से मजदूरी कर संध्या पैदल घर जा रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने ठोकर मार फरार हो गया.
वहीं भौरोगंज थाना के मझरिया गांव निवासी राजेश मणि त्रिपाठी (नियोजित शिक्षक) हाइस्कूल नोनियापट्टी से विद्यालय से छुट्टी के बाद साइकिल से घर आने के क्रम में पीछे से बाइक ने ठोकर मार दी तथा बैरिया थाना के बगही बघंबरपुर गांव निवासी ध्रुप प्रसाद का पुत्र बृजेश कुमार (20) शुक्रवार की रात्रि बाइक से दबा लेने को हड़्डा बाजार बाइक से जा रहा था. सामने से एक बत्ती जला कर बोलेरो गाड़ी के आते देख कर साईड लेने के क्रम में सुखापुल के सामने बोलेरो गाड़ी से टकरा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










