सलाह : सीमेंट, पुट्टी से कतई न भरें दरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2015 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : भले ही भूकंप की वजह से ज्यादातर मकान ढहे नहीं हैं, पर जिले के हर चौथे मकान में दरार जरूर आ गयी है. जिसे भरने के लिए अब जतन की जा रही है. लेकिन, इन दरारों को सीमेंट,बालू और पुट्टी से कत्तई न भरें. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. नगर परिषद के […]
विज्ञापन
बेतिया : भले ही भूकंप की वजह से ज्यादातर मकान ढहे नहीं हैं, पर जिले के हर चौथे मकान में दरार जरूर आ गयी है. जिसे भरने के लिए अब जतन की जा रही है. लेकिन, इन दरारों को सीमेंट,बालू और पुट्टी से कत्तई न भरें. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है.
नगर परिषद के आर्किटेक्ट प्रियरंजन ने बताया कि मकान में दरार आने का मतलब दीवार का एक-दूसरे से संपर्क छोड़ देना. ऐसी स्थिति में सीमेंट, बालू और पुट्टी भरने के प्रयास में मकान खिसक सकता है.
कॉलम का करें प्रयोग
आर्किटेक्ट प्रियरंजन ने बताया कि मकान में आयी दरारों को भरने से पहले उसे इंजीनियरों को दिखा लें.दरार भरने से पूर्व कॉलम (पीलर का रो और कॉलम) बनवा लें. इससे मकान खिसकने का भय नहीं रहेगा और मजबूती भी बन जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










