सड़क में नहीं लगेगा लोकल पत्थर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2015 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने की कार्रवाई बगहा/हरिनगर : वर्षो तक वन विभाग की अड़ंगा की वजह से दोन के ग्रामीण इलाके में सड़क का निर्माण नहीं हो रहा था. अब निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है और सड़कें बन रहीं हैं तो वहां विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता की वजह से सरकारी राशि की […]
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने की कार्रवाई
बगहा/हरिनगर : वर्षो तक वन विभाग की अड़ंगा की वजह से दोन के ग्रामीण इलाके में सड़क का निर्माण नहीं हो रहा था. अब निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है और सड़कें बन रहीं हैं तो वहां विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता की वजह से सरकारी राशि की लूट मची है.
मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है. हालांकि इसको लेकर गांवों में आक्रोश है. लोग स्थानीय अधिकारियों से इसकी शिकायत भी करते हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
सिमरहनी गांव की महिला सुनरपति देवी का कहना है कि सड़क निर्माण कराने वाले संवेदक और उसके स्टाफ से बढ़िया काम कराने के लिए कहा जाता है तो वे लोग दबंगई पर उतर आते हैं. चूंकि इस इलाके के लोग सीधे – साधे हैं, इस लिए डर जाते हैं. उसने बताया कि रामनगर के बीडीओ को इसकी शिकायत की गयी थी. वे जांच करने के लिए आये भी थे. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसके बाद से संवेदक का मनोबल अधिक बढ़ गया है.
जंगल से निकाल रहा पत्थर
अलबत्ता सड़क के निर्माण में पाकुड़ का पत्थर लगाना है. प्राक्कलन के मुताबिक , लेकिन वन कर्मियों की मिली भगत से जंगल से पत्थर की निकासी हो रही है. उसी पत्थर को तोड़ कर सड़क के निर्माण में लगाया जा रहा है. इसी प्रकार पहाड़ी नदियों से बालू की निकासी कर सड़क के निर्माण में लगाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि करीब 12 करोड़ की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से सेमरहनी से बेतहानी दोन तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.
निर्माण स्थल पर नहीं लगा बोर्ड
ग्रामीण कार्य विभाग बगहा के पैकेज संख्या बीआर 37 आर 344 करीब 12 करोड़ की लागत से तीन अलग – अलग गांवों में सड़क बनना है. करीब 13 किलोमीटर इस सड़क का निर्माण होना है. कार्य आरंभ हो चुका है. लेकिन निर्माण स्थल पर कोई बोर्ड नहीं लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










