भूकंप से दो घरों की दीवारों में आयीं दरार

Published at :14 May 2015 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
भूकंप से दो घरों की दीवारों में आयीं दरार

हरनाटांड़ : भूकंप का खौफ अभी भी क्षेत्र के लोगों में दिख रहा है. लोग भयभीत होकर दिन में घर छोड़ कर खुले जगहों पर अपना दिन काट रहे है. भूकंप के झटके आने से नयागांव रमपुरवा पंचायत के रामपुर चेक पोस्ट व रमनीबेलाश गांव के घरों की दीवार में दरार आ गयी है. नयागांव […]

विज्ञापन
हरनाटांड़ : भूकंप का खौफ अभी भी क्षेत्र के लोगों में दिख रहा है. लोग भयभीत होकर दिन में घर छोड़ कर खुले जगहों पर अपना दिन काट रहे है. भूकंप के झटके आने से नयागांव रमपुरवा पंचायत के रामपुर चेक पोस्ट व रमनीबेलाश गांव के घरों की दीवार में दरार आ गयी है. नयागांव रमपुरवा पंचायत के मुखिया पति रामदरश कुमार ने बताया कि भूकंप झटके से धर्मेद्र गिरी और कन्हैया सिंह के घर में दरारें आ गयी है.
प्रखंड कार्यालय भवन में दरार
भितहा. भूकंप के झटके से प्रखंड मुख्यालय के दो कार्यालयों की दीवार में दरार आयी है. भूकंप से प्रखंड कृषि कार्यालय तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय की दीवार में दरार आयी है. इसके अलावा प्रखंड में लगभग दस लोगों के फूस का घर भी गिर गया है. ग्रामीण भूकंप को लेकर काफी भयभीत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन