नियोजित शिक्षकों ने की तालाबंदी

Published at :14 May 2015 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों ने की तालाबंदी

बगहा : बिहार नियोजित शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में समान काम के बदले समान वेतन की मांग के समर्थन में बुधवार को नियोजित शिक्षक बगहा दो बीआरसी में ताला बंद करते हुए धरना पर बैठे रहे. जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ने किया. जबकि संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शैलेश कुमार पासवान ने किया. […]

विज्ञापन
बगहा : बिहार नियोजित शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में समान काम के बदले समान वेतन की मांग के समर्थन में बुधवार को नियोजित शिक्षक बगहा दो बीआरसी में ताला बंद करते हुए धरना पर बैठे रहे.
जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ने किया. जबकि संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शैलेश कुमार पासवान ने किया. प्रखंड अध्यक्ष नीरज यादव व अनिल सिंह ने कहा कि सरकार जब तक वेतनमान की घोषणा नहीं करती है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. सचिव पवन कुमार एवं उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शैलेश कुमार पासवान ने कहा कि जब तक वेतनमान नहीं मिलेगा , तब तक कोई काम नहीं होगा.
हमें चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अपनी मांगे सरकार से मनवा लेना है. सरकार के द्वारा मौखिक घोषणा की जा रही है. लेकिन जब तक सरकार कोई लिखित घोषणा नहीं देती हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर ब्रजेश कुमार, मिथिलेश शुक्ल, अरविंद कुमार, नीलम कुमारी, आरती गुपता, शंकर सरकार, पिंटू , निभा, पुष्पा, महेश काजी, श्रीकांत यादव, विजय, शशि कुमार, पुष्पांजलि, रमेश मिश्र, हरेंद्र कुमार, हरेंद्र श्रीवास्तव, शोभा उपाध्याय, प्रियंका सिंह, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.
उधर, बगहा एक बीआरसी में भी नियोजित शिक्षक वेतनमान की मांग के समर्थन में धरना पर बैठे रहे. बगहा एक प्रखंड में धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव ने किया. जबकि संचालन सचिव तिरेंद्र राम ने किया.
सचिव ने कहा कि सभी शिक्षक अपनी चट्टानी एकता के साथ समान कार्य समान वेतन के लिए सरकार से लड़ाई जारी रखें. जब तक सरकार शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर राजेश सक्सेना, राजेश पासवान, सुमन कुमार , कमलेश दूबे, कामेश्वर यादव, कन्हैया गुप्ता, विनोद कुमार उपाध्याय, शशिकांत चौधरी, प्रभात राम, गोरख राख, संतोष राम, नवनीत, प्रीति, ललिता, अंजू , रश्मि कुमारी, वंदना गुप्ता आदि उपस्थित थे.
एसडीएम का जनता दरबार
बगहा. एसडीएम मो. मंजूर आलम ने बुधवार को जनता दरबार लगाया. सेमरा बाजार निवासी पहवारी साह ने आवेदन देकर बताया कि भूकंप में मेरा घर गिर गया है. मुआवजा दिया जाये. बगहा नरईपुर निवासी रमेश साह ने शिवचरण एक्वा के संचालक त्रिलोकी प्रसाद पर आरोप लगाया कि मजदूरी का 54 हजार रुपया नहीं दे रहे है. मजदूरी का भुगतान कराया जाये. एसडीएम ने बगहा दो सीओ को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन