बच्चों को ढूंढ़ कर लगवाया टीका

Published at :15 Apr 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को ढूंढ़ कर लगवाया टीका

बेतिया : शहर के महादलित बस्ती में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत मंगलवार को सिविल सजर्न डॉ.गोपाल कृष्ण पहुंचे. सीएस ने घर-घर जा कर बच्चों को ढूंढ़ा व अपने समाने स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चों को लगवाया टीका. टीकाकरण अभियान के तहत सख्त हियादत देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार की इस अतिमहत्वाकांक्षी योजना की […]

विज्ञापन
बेतिया : शहर के महादलित बस्ती में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत मंगलवार को सिविल सजर्न डॉ.गोपाल कृष्ण पहुंचे. सीएस ने घर-घर जा कर बच्चों को ढूंढ़ा व अपने समाने स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चों को लगवाया टीका. टीकाकरण अभियान के तहत सख्त हियादत देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार की इस अतिमहत्वाकांक्षी योजना की सफलता में कोताही हुई तो कार्रवाई तय है.
सीएस इस दौरान बस्ती में टीकाकरण को लेकर बनाये गये पांच शिविर केंद्रों पर गये. उनके पोषक क्षेत्र में धूम-धूम कर टीका लगवाया. टीकाकरण के दौरान महिलाओं व बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण का लाभ बताया. साथ हीं टीकाकरण नहीं लेने पर उसका पड़ने वाले कुप्रभाव को भी बताया.
टीका कर्मियों को निर्देश दिया कि टीका लेने वाले बच्चों का देख-भाल करे.टीकाकारण शिविर का आयोजन बेतिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से आयोजित की गयी. पीएचसी प्रभारी डॉ. अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि टीकाकरण शिविर में 222 बच्चों को टीका लगाया गया. मौके पर एएनएम सावित्री देवी, रूपा कुमारी आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन