मेडिकल छात्रवास की नहीं है समुचित व्यवस्था

Published at :15 Apr 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल छात्रवास की नहीं है समुचित व्यवस्था

बेतिया : डिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज प्रशासन ने तीन जगहों पर छात्रवास की व्यवस्था की है. दो छात्रवास कॉलेज से लंबी दूरी पर बनाया गया है जबकि एक छात्रवास कॉलेज परिसर में ही है. छात्रवास लंबी दूरी रहने के कारण छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने में काफी समय […]

विज्ञापन
बेतिया : डिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज प्रशासन ने तीन जगहों पर छात्रवास की व्यवस्था की है. दो छात्रवास कॉलेज से लंबी दूरी पर बनाया गया है जबकि एक छात्रवास कॉलेज परिसर में ही है.
छात्रवास लंबी दूरी रहने के कारण छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने में काफी समय लग जाता है. कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने के लिए किराये के दो निजी बस की व्यवस्था की गयी है. निजी बस की व्यवस्था कॉलेज प्रशासन को प्रतिवर्ष लाखों रुपया खर्च करना पड़ता है.
दो जगहों पर है छात्रवास
शहर के दो अलग-अलग जगहों पर छात्रवास की व्यवस्था किया गया है. छात्राओं के लिए सुप्रिया रोड स्थित मिर्चा टोली में एक नीजी भवन में बनाया गया है.
वहीं छात्रों के लिए दुर्गा बाग स्थित पीजी होस्टल बनाया गया है. इन दोनों जगहों से छात्रों को बस से जाने में काफी परेशानी होती है. कभी-कभी जाम में बस फंस जाता है तो छात्रों को घंटों विलंब से कॉलेज आते है.
दो जगहों पर रहती हैं छात्राएं
कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं के लिए दो जगहों पर छात्रवास की व्यवस्था की गयी है. छात्राओं की शिकायत पर प्रधान सचिव ने अस्पताल के अधीक्षक निवास में छात्रवास का निर्माण कराया. जिसमें एक सत्र के छात्र रह कर पढ़ाई करती है. जबकि दूसरे सत्र के मिर्जा टोली में निजी छात्रवास में रहती है.
हो चुका है र्दुव्‍यवहार
मिर्जा टोली से बस पर सवार होकर आ रही है. छात्राओं के साथ कतिपय तत्वों ने छावनी के समीप विगत माह पूर्व र्दुव्‍यवहार किये थे. जिसको लेकर कॉलेज के छात्राओं ने एसपी से लिखित शिकायत भी की थी. लोगों का कहना है कि कॉलेज परिसर में छात्रवास व्यवस्था नहीं होने के कारण इस तरह की घटना घटी है.
भवन का है अभाव
कॉलेज के पास भवन का अभाव होने के कारण अलग-अलग जगहों पर छात्रवास की व्यवस्था की गयी है. विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में भवन का निर्माण करा दिया जाता है तो छात्रवास कॉलेज परिसर में स्थापित कर दिया जायेगा.
डा. राजीव रंजन प्रसाद
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बेतिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन