जमानत खारिज, कैसे होगा निकाह ?

Published at :15 Apr 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
जमानत खारिज, कैसे होगा निकाह ?

शमीम की शादी में कानूनी पेच बेतिया : ठग का कारोबार करने वाले शमीम बाबा की जमानत याचिका सीजेएम के न्यायालय ने खारिज कर दी है. शमीम बाबा की शादी बुधवार को तय है, लेकिन अब कैसे होगी, इस पर संशय बरकरार है. शादी की अरजी पर भी न्यायालय ने कोई मंजूरी नहीं दी है. […]

विज्ञापन
शमीम की शादी में कानूनी पेच
बेतिया : ठग का कारोबार करने वाले शमीम बाबा की जमानत याचिका सीजेएम के न्यायालय ने खारिज कर दी है. शमीम बाबा की शादी बुधवार को तय है, लेकिन अब कैसे होगी, इस पर संशय बरकरार है. शादी की अरजी पर भी न्यायालय ने कोई मंजूरी नहीं दी है. इधर, आंबेडकर जयंती पर न्यायालय बंद रहने के चलते शमीम व शाहीना के परिवार वालों की बेचैनी बढ़ गयी है.
शमीम के अधिवक्ता मुस्ताक ने बताया कि सीजेएम के न्यायालय में जमानत के लिए अरजी दाखिल की गयी थी. लेकिन सोमवार को सीजेएम के अनुपस्थित रहने के कारण मामला एसीजेएम के न्यायालय में चला गया. उन्होंने शमीम की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट बंद रहने के कारण मंगलवार को शादी के लिए कोई राहत नहीं मिली है. बुधवार को इस पर पहल की जायेगी.
क्या है मामला
नरकटियागंज के दउलिया निवासी शमीम बाबा एक युवती से झाड़-फूंक के नाम पर यौन शोषण करने के आरोप में जेल में बंद है. उसकी शादी 15 अप्रैल को साठी थाना के दनियाल परसौना गांव निवासी शाहीना से तय है. शादी की तैयारी दोनों पक्षों ने पूरी कर ली है. यहां तक दूर-दराज के रिश्तेदार भी पहुंच गये हैं. सभी की निगाहें बुधवार को न्यायालय के फैसले पर टिकी हुई है. 9 अप्रैल को पुलिस ने शमीम को नरकटियागंज से गिरफ्तार किया था. उधर, शमीम बाबा व शाहीना की शादी में शिकरत करने के लिए शाहीना के रिश्तेदार मुंबई से दनियाल परसौना पहुंच चुके है.
बरातियों के स्वागत के लिए खाना व पंडाल की भी व्यवस्था हो चुकी है. सभी को विश्वास हैं कि शमीम को न्यायालय से निकाह के लिए राहत मिलेगी. शमीम बाबा व शाहीना की शादी के लिए दोनों ओर से कार्ड छप चुके हैं. शादी में आमंत्रण के लिए कार्ड भी बांटे गये हैं. इस शादी में कई दिग्गज व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन