एक दर्जन शराब की भट्ठी ध्वस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

साठी : बसंतपुर गांव में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ शनिवार को पुलिस व उत्पाद विभाग की ओर से अभियान चलाया गया. अभियान के तहत दर्जन भर अवैध शराब की भठ्ठी को ध्वस्त कर दी गयी. इस दौरान शराब बनाने का उपकरण व जमीन के नीचे छुपाकर रखे गये दस ड्राम स्पिरिट को जब्त कर […]
विज्ञापन
साठी : बसंतपुर गांव में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ शनिवार को पुलिस व उत्पाद विभाग की ओर से अभियान चलाया गया. अभियान के तहत दर्जन भर अवैध शराब की भठ्ठी को ध्वस्त कर दी गयी. इस दौरान शराब बनाने का उपकरण व जमीन के नीचे छुपाकर रखे गये दस ड्राम स्पिरिट को जब्त कर लिया गया.
वहीं हजारों लीटर चुलाही शराब को छापेमारी दल ने बहा दिया.छापेमारी की भनक लगते हीं अवैध शराब के कारोबारी भागने में सफल रहे. फरार कारोबारियों के गिरफ्तारी को लेकर विभाग व पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है. छापेमारी का नेतृत्व नरकटियागंज एसडीपीओ अमन कुमार व उत्पाद निरीक्षक सीमा चौरसिया कर रही थी.
एसपी का था निर्देश
पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार शाह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के वसंतपुर गांव में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ शनिवार को पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.
छापेमारी दल में साठी थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, लौरिया थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव, उत्पाद दरोगा अश्वनी कुमार, हीरालाल राम, सुरेश प्रसाद चौधरी, पुलिस बल व उत्पाद विभाग के सिपाही शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










