अतिक्रमण हटवा दीजिए सर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंगलपुर गुदरिया के स्कूली बच्चे विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए डीएम के जनता दरबार में पहुंच गये. बच्चे हाथों में तख्ती लिये विद्यालय बचाओ,अतिक्रमणकारियों पर करो कार्रवाई का नारे लगाते हुए दर्जनों की संख्या में आये थे. बच्चों का कहना था कि विद्यालय की जमीन […]
विज्ञापन
बेतिया : राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंगलपुर गुदरिया के स्कूली बच्चे विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए डीएम के जनता दरबार में पहुंच गये. बच्चे हाथों में तख्ती लिये विद्यालय बचाओ,अतिक्रमणकारियों पर करो कार्रवाई का नारे लगाते हुए दर्जनों की संख्या में आये थे. बच्चों का कहना था कि विद्यालय की जमीन में बीचो-बीच रास्ता अतिक्रमण कर बना लिया गया है. इस रास्ते से अक्सर भारी वाहन भी तेज गति से गुजरते हैं इससे आय दिन खतरे का अंदेशा रहता है.
डीएम लोकेश कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नौतन के सीओ व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया.डीएम से मिलने के लिए स्कूल के धीरज कुमार, राघवेंद्र कुमार, मो. कलीम खान , रंजन कुमार, गोविंदा कुमार, हरी कुमार, मनेजर कुमार, कुंदन कुमार आदि शामिल थे. वहीं प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा के शिक्षक राजेश कुमार ने डीएम को अपनी शिकायत सुनायी. उन्होंने बताया कि जिला जज के आदेश के बाद भी उनका प्रतियोजन उक्त विद्यालय में नहीं किया जा रहा है. डीएम ने इस मामले में डीइओ से रिपोर्ट मांगा है.
पतोहू के नाम जोड़वा दीं हजूर..
बेतिया. हमरा पतोहू के नाम जोड़वा दी ऐ हजूर, ओकर नाम बीपीएल में नइखे. जेने जा तानी ओने बाबू लोग दौड़ाउता. इ बीपीएल में नाम ना रहला से कौनो लाभ नइखे मिलत. बगहा पुलिस जिला के परसौनी गांव से आयी 75 वर्षीय महिला चंद्रावती देवी ने डीएम के जनता दरबार में कुछ इसी अंदाज में अपनी व्यथा सुनायी. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने बगहा अनुमंडल पदाधिकारी को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.जनता दरबार में गुरुवार को अप्रत्याशित भीड़ दिखी. इसमें सबसे ज्यादा बासगीत के जमीन विभिन्न प्रखंड से भूमि हीन दावा करते हुए लोग पहुंच थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










