पकड़ से दूर विकास अपहरणकांड के आरोपित

Published at :10 Apr 2015 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
पकड़ से दूर विकास अपहरणकांड के आरोपित

नरकटियागंज : चार माह बाद भी चर्चित विकास अपहरण कांड से पूरी तरह पर्दा नहीं हट सका है़ पुलिस के दबिश के कारण विकास तो वापस आ गया लेकिन आरोपित अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. विदित हो कि सीमेंट-छड़ व्यवसायी विकास कुमार का अपहरण 22 जनवरी को नंदपुर स्थित रेलवे गुमटी के पास […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : चार माह बाद भी चर्चित विकास अपहरण कांड से पूरी तरह पर्दा नहीं हट सका है़ पुलिस के दबिश के कारण विकास तो वापस आ गया लेकिन आरोपित अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं.

विदित हो कि सीमेंट-छड़ व्यवसायी विकास कुमार का अपहरण 22 जनवरी को नंदपुर स्थित रेलवे गुमटी के पास से हुआ था़ हनी ट्रैप के माध्यम से अपहरण की यह घटना बिहार की पहली घटना थी़ अपराधियों ने विकास के परिजनों से तीन करोड़ की फिरौती की मांग की थी़ इस घटना के बाद पूरे जिले की पुलिस विकास की तलाश में जुटी थी़ बेतिया एसपी सौरभ कुमार साह स्वयं इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थ़े

घटना के तीन दिन बाद विकास को योगापट्टी के श्रीनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया़ उस समय पुलिस ने दावा किया था कि इस अपहरण कांड में स्थानीय नगर समेत गोपालगंज एवं पटना के भी अपराधी शामिल हैं़ पुलिस ने इस मामले में शातिर भागड़ यादव के पुत्र संतोष चौधरी तथा बेतिया तीन लालटेन चौक निवासी दीपक वर्णवाल समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था़

घटना के चार माह से भी ज्यादा समय हो गया़ अपहरण कांड का मुख्य सूत्रधार एवं अन्य अपराधी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन