सिपाही को भी अधिक रेटमें बेची शराब

बेतिया : बीयर व विदेशी मदिरा की एमआरपी से अधिक रेट का मामला उजागर होते ही विभाग में खलबली मच गयी है. विभागीय अधिकारी छापेमारी कर लगाम की बात कह रहे हैं. लेकिन दुकानदारों को इसका तनिक भी भय नहीं है. ताजा मामला मंगलवार की देर शाम आठ बजे का है. स्थानीय थाने के एक […]
बेतिया : बीयर व विदेशी मदिरा की एमआरपी से अधिक रेट का मामला उजागर होते ही विभाग में खलबली मच गयी है. विभागीय अधिकारी छापेमारी कर लगाम की बात कह रहे हैं. लेकिन दुकानदारों को इसका तनिक भी भय नहीं है. ताजा मामला मंगलवार की देर शाम आठ बजे का है. स्थानीय थाने के एक सिपाही शराब की दुकान पर मौजूद था. दुकानदार ने सिपाही से भी अधिक पैसे लिये.
पूछने पर कहा कि साहब, यही रेट है. हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों से सिपाही से इसकी शिकायत की, लेकिन सिपाही बात को टाल वहां से चला गया.
सामाजिक प्रतिष्ठा की खातिर नहीं उठती आवाज
शराब पर एमआरपी से अधिक रेट वसूलने की शिकायत आम है. पर सामाजिक प्रतिष्ठा की वजह से लोग इसपर आवाज नहीं उठाते हैं. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










