सरकारी हॉस्पिटल में बंद हुए अल्ट्रासाउंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया :जिला के सभी पीएचसी में संविदा पर चल रहे अल्ट्रासाउंड को स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल बंद करा दिया है. प्रभात खबर ने फरवरी माह में ‘डॉक्टर की बजाय टेकिAशियन बना रहे हैं अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट ’इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आये और फिर […]
विज्ञापन
बेतिया :जिला के सभी पीएचसी में संविदा पर चल रहे अल्ट्रासाउंड को स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल बंद करा दिया है. प्रभात खबर ने फरवरी माह में ‘डॉक्टर की बजाय टेकिAशियन बना रहे हैं अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट ’इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी.
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आये और फिर इस मामले की जांच शुरू हुई. इसमें गड़बड़ी भी पकड़ी गयी. गड़बड़ी सामने आने पर सीएस डा. गोपाल कृष्ण ने विभाग को इसकी जानकारी दी.
विभाग से अनुमति मिलने पर जिले के सभी पीएचसी के अल्ट्रासाउंड को बंद करा दिया गया है. सिविल सजर्न डा. गोपाल कृष्ण ने बताया कि विभाग के आदेश पर तत्काल सभी पीएचसी के अल्ट्रासाउंड को बंद करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायत मिल रही थी कि डॉक्टर के बजाये टेक्निशियन ही अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तैयार कर रहे थे. इसी शिकायत पर कई जगहों पर जांच भी की गयी. सभी अल्ट्रासाउंड के डॉक्टरों के प्रमाण पत्र जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
15 दिन पहले बंद हुए थे चार अल्ट्रासाउंड
सीएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जांच के बाद सीएस ने चार पीएचसी की अल्ट्रासाउंड सेवा बंद करा दी थी. इसमें मझौलिया, मैनाटांड़, नौतन व बैरिया शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










