विधायक के आवास पर हुई चोरी में तह तक पहुंची पुलिस

Published at :08 Apr 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक के आवास पर हुई चोरी में तह तक पहुंची पुलिस

बेतिया : धायक सह भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी के आवास पर हुई चोरी मामले में पुलिस का दावा है कि वह तह तक पहुंच गयी है. जल्द ही चोर की गिरफ्तारी करने का भी दावा नगर थाने की पुलिस कर रही है. जबकि घटना के 48 घंटा होने के बाद भी अब तक कोई […]

विज्ञापन
बेतिया : धायक सह भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी के आवास पर हुई चोरी मामले में पुलिस का दावा है कि वह तह तक पहुंच गयी है. जल्द ही चोर की गिरफ्तारी करने का भी दावा नगर थाने की पुलिस कर रही है. जबकि घटना के 48 घंटा होने के बाद भी अब तक कोई रहस्य सामने नहीं आयी है.
दिन दहाड़े विधायक के आवास पर हुई चोरी ने कई सवाल भी खड़े कर दिये है. विपक्षी दल के विधायक के आवास पर हुई घटना को लेकर जिले की राजनीतिक सरगरमी भी बढ़ गयी है. घटना को लेकर वर्तमान सरकार पर भी आवाज उठने लगी है.
जानकारी के अनुसार, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित भाजपा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रेणु देवी के आवास पर पांच अप्रैल को दिन दहाड़े चोरी की घटना घटी थी . विधायक के आवास में चोर खिड़की के रास्ते से दाखिल होकर लैपटॉप, मोबाइल समेत एक लाख रुपये की चोरी कर ली थी. चोर की सारी गतिविधि भी आवास पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन