700 केवीपी व 100 एनएसी गायब

Published at :08 Apr 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
700 केवीपी व 100 एनएसी गायब

डाकघर के अफसर व कर्मियों की सुस्ती उजागर बेतिया : मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर से किसान विकास पत्र के 700 और राष्ट्रीय बचत पत्र के 100 फार्म के बंडल गायब हो गये हैं. इससे पैसा निकासी करने पहुंच रहे ग्राहकों की फजीहत हो रही है. खुद की पहचान साबित करने में तमाम पापड़ बेलने पर […]

विज्ञापन
डाकघर के अफसर व कर्मियों की सुस्ती उजागर
बेतिया : मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर से किसान विकास पत्र के 700 और राष्ट्रीय बचत पत्र के 100 फार्म के बंडल गायब हो गये हैं. इससे पैसा निकासी करने पहुंच रहे ग्राहकों की फजीहत हो रही है. खुद की पहचान साबित करने में तमाम पापड़ बेलने पर रहे हैं.
इसके बाद भी केवीपी और एनएससी पर पैसा मिल जाये तो इसकी कोई गारंटी नहीं है.
हालांकि अधिकारी कह रहे हैं कि दुबारा एप्लीकेशन भरवा कर और विटनेस (साक्ष्य) लेकर पैसा की निकासी करा दी जा रही है.
कब के केवीपी और एनएसी गायब
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2005-06 के किसान विकास पत्र फार्म के 700 बंडल गायब है. इसमें क्रमांक संख्या 3601 से 3800, 1401 से 1600 और 3701 से 4000 का बंडल है. वहीं वर्ष 2014 के राष्ट्रीय बचत पत्र का 100 बंडल नहीं मिल रहा है. इसका क्रमांक संख्या 3701 से 3800 है.
खो गया पत्र तो परेशानी तय
यदि आपका किसान विकास पत्र या राष्ट्रीय बचत पत्र खो गया है तो पैसा पाना भूल जाये. क्योंकि डाकघर से बंडल ही गायब है. ऐसी दशा में डुप्लीकेट पत्र भी जारी करवाना नामुमकिन हैं.
हालांकि विभाग का कहना है कि एजेंट के माध्यम से ग्राहक आये तो कार्य हो जायेगा. सवाल यह है कि जिस उपभोक्ता ने डायरेक्ट पत्र की खरीद की. उसका पैसा अब कहा जायेगा.
डाटा इंट्री के दौरान भुलाया
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डाटा इंट्री के दौरान किसान विकास पत्र व राष्ट्रीय बचत पत्र भुला गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन