चार घंटे तक ढहती रहीं दुकानें-दीवारें

Published at :05 Apr 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे तक ढहती रहीं दुकानें-दीवारें

बेतिया : अतिक्रमण हटाने के बाद फिर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान शहर के संत कबीर चौक से लेकर मीना बाजार और इसके बाद जंगी मस्जिद तक चलाया गया. इस दौरान प्रशासन पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी. अभियान के क्रम में जेसीबी […]

विज्ञापन
बेतिया : अतिक्रमण हटाने के बाद फिर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान शहर के संत कबीर चौक से लेकर मीना बाजार और इसके बाद जंगी मस्जिद तक चलाया गया. इस दौरान प्रशासन पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी.
अभियान के क्रम में जेसीबी का खूब उपयोग किया गया. अतिक्रमण कारियों को बिना मौका दिये दुकानों को हटाने व तोड़ने का कार्य किया गया. सड़कों व नाली पर बनी सीढ़ियां व अवैध निर्माण पर जेसीबी चली. चार घंटे तक चले इस अभियान से मीना बाजार से जंगी मस्जिद वाला मार्ग चौड़ा दिखा.
अब अतिक्रमण किया तो दर्ज होगी प्राथमिकी
शनिवार को जिन जगहों से दुबारा अतिक्रमण हटाये गये. उस स्थान पर अगर फिर से कब्जा करना भारी पड़ सकता है. डीएम ने सख्त रूप से नप इओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा को निर्देश दिया हैं कि अतिक्रमण स्थलों को चिंहिंत करे . इन चिन्हित स्थानों पर फिर से कब्जा होता हैं तो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराये.
मौजूद रहे ये अधिकारी
अतिक्रमण हटाओ अभियान की अगुवाई एसडीएम सुनील कुमार कर रहे थे. सहयोग के लिए नगर परिषद के इओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा, एसडीपीओ रामानंद कौशल, डीटीओ राजकुमार, सिटी मैनेजर दीपक तिवारी, एमवीआई राकेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही.
सोमवार को तीन लालटेन चौक की बारी
एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को अभियान फिर चलेगा. सोमवार को तीन लालटेन चौक, लाल बाजार, जनता सिनेमा रोड, हरिवाटिका और छावनी से अतिक्रमण हटेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन