सामाजिक सरोकार से जुड़े पहलुओं पर काम कर रही एसएसबी

Published at :03 Apr 2015 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक सरोकार से जुड़े पहलुओं पर काम कर रही एसएसबी

रक्सौल. सशस्त्र सीमा बल 13 वीं बटालियन के तत्वावधान में चल रहे सामाजिक चेतना कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ संजय जायसवाल रहे. उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सहायक सेनानायक राकेश सिन्हा ने स्वागत किया. सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि एसएसबी सीमा के साथ सामाजिक सरोकार […]

विज्ञापन

रक्सौल. सशस्त्र सीमा बल 13 वीं बटालियन के तत्वावधान में चल रहे सामाजिक चेतना कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ संजय जायसवाल रहे. उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सहायक सेनानायक राकेश सिन्हा ने स्वागत किया. सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि एसएसबी सीमा के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े पहलुओं पर भी काम करती है. यह सराहनीय कदम है. इसके बाद डॉ जायसवाल ने सेनानायक श्री सिन्हा के साथ हरी झंडी दिखा कर सामाजिक चेतना साइकिल रैली को रवाना किया. इस दौरान कार्यक्रम के तहत दो लोगों के बीच बैसाखी व ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया.

एसएसबी की उपलब्धि
एसएसबी के सेनानायक श्री सिन्हा ने बीते वर्ष 2014-15 के उपलब्धियों को रखा, जो वर्ष 2013-14 की तुलना में 89 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में 181 किलोग्राम गांजा, 87.95 किलोग्राम चरस, 1.230 किलोग्राम ब्राउन सुगर, चार बार भारतीय जाली नोट, दो बार नेपाली करेंसी, तीन बार भारी मात्र में भारतीय करेंसी, दो हथियार व 950 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसका अनुमानित मूल्य 6 करोड़ 12 लाख 92 हजार 72 रुपये आंका गया है. इस दौरान एसएसबी के निर्भीक जवानों द्वारा विभिन्न मामलों में 138 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस के सहयोग से जेल भेजने का काम किया गया. साथ ही सेनानायक श्री सिन्हा ने बताया कि एसएसबी ने अपने अभियान के तहत 20 बाल मजदूरों को भी मुक्त कराने का काम किया है.
विकास का प्रयास
सीमाई क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए भी एसएसबी ने बेहतर काम किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी के सेनानायक श्री सिन्हा ने बताया कि सीमा पर संचालित एसएसबी कैंप के माध्यम से अब तक 12 हजार 950 लोगों का जनधन योजना के तहत खाता खुलवाया गया है, 28 हजार 321 लोगों का आधार पंजीकरण, ग्रामीणों के 1223 मवेशियों का शिविर में इलाज, 1659 लोगों का शिविर में नि:शुल्क इलाज कर दवा का वितरण, ग्रामीणों के साथ 216 बार ग्रुप संवाद, तीन हजार से अधिक बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था, 20 प्रौढ़ महिलाओं को शिक्षित करने, स्वच्छता अभियान के तहत तीन सौ से अधिक जगहों पर सफाई का काम, तीन जगहों पर सोलरलाइट, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के तहत छह विद्यालयों को गोद लिया गया. युवाओं को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना, 50 महिलाओं को सिलाई व कढ़ाई का प्रशिक्षण देना, सीमावर्ती किसानों के बीच खाद, बीज व कृषि यंत्रों का वितरण, गांवों में शुद्ध पानी को लेकर चापाकल लगाने, छात्रों के समुचित विकास के लिए खेल सामग्री, 112 यूनिट जवानों द्वारा रक्तदान किया गया. आठ जगहों पर डॉग स्क्वायर्ड व पुलिस के सहयोग व सीमा के विकास के लिए सीमा पर एक टीम लगायी गयी. साथ ही इसके सहयोग से रक्सौल की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन