बंदूक के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Published at :25 Mar 2015 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
बंदूक के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

बेतिया : बंदूक के बल पर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. महिला का शोर सुन कर जब तक पड़ोसी आये, तक तक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर आरोपी भाग निकले. लाल बाजार की पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में लाल बाजार के […]

विज्ञापन
बेतिया : बंदूक के बल पर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. महिला का शोर सुन कर जब तक पड़ोसी आये, तक तक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर आरोपी भाग निकले. लाल बाजार की पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में लाल बाजार के कैलाश सिंघानिया, ओमप्रकाश सिंघानिया, तुमकड़िया के विनोद चौधरी को आरोपी बनाया गया है. थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता अपने घर में अकेले थी. अकेले का फायदा उठा कर सभी आरोपी घर में प्रवेश कर गये. बंदूक का भय दिख कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे. महिला आरोपियों के चंगुल से अपने को छुड़ाते हुए शोर मचाने लगी. महिला की शोर सुन कर जब तक पड़ोसी आते, तब तक आरोपी उसके गले से सोने की चेन लूट कर चलते बने.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन