बिना वर्दी के सिपाही हैं ग्रामीण : नरेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2015 2:54 AM (IST)
विज्ञापन

मैनाटांड़ : एसएसबी सीमा की सुरक्षा के साथ भारत-नेपाल सीमा पर बसे लोगों के साथ आपसी तालमेल बना कर देश की सेवा करती है. एसएसबी पर सीमाई लोगों का विश्वास बढ़े तथा उनके बीच संबंध प्रगाढ़ हो इसके लिए हम समय-समय पर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते है. ये बातें 27 वीं वाहिनी […]
विज्ञापन
मैनाटांड़ : एसएसबी सीमा की सुरक्षा के साथ भारत-नेपाल सीमा पर बसे लोगों के साथ आपसी तालमेल बना कर देश की सेवा करती है. एसएसबी पर सीमाई लोगों का विश्वास बढ़े तथा उनके बीच संबंध प्रगाढ़ हो इसके लिए हम समय-समय पर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते है. ये बातें 27 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सहायक सेनानायक नरेश जागीर ने कही.
वे प्रखंड के गदियानी भंगहा गांव में ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने ग्रामीणों को बिना वरदी कासिपाही बताया और कहा कि सीमाई इलाकों में तस्करी व देश व समाज के खिलाफ होने वाले गतिविधियों में एसएसबी को सहयोग करने की बात कही. सेनानायक ने ग्रामीणों को बच्चों के अच्छी तालिम व अनुशासन पर ध्यान देने की बात कही. मौके पर आलोक विक्रम साह, इकबाल यादव, रशीद गद्दी, नबी अहमद आदि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










