जमीन पर कब्जे को लेकर रामनगर में फायरिंग

गौनाहा (प. चंपारण) : रामनगर के राजा धनंजय विक्रम शाह के सहोदरा थाना क्षेत्र स्थित बन बैरिया गांव में पर्चाधारियों व उनके कर्मियों के बीच शुक्रवार को गोलीबारी हुई. हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फायरिंग से पहले हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना की सूचना […]
गौनाहा (प. चंपारण) : रामनगर के राजा धनंजय विक्रम शाह के सहोदरा थाना क्षेत्र स्थित बन बैरिया गांव में पर्चाधारियों व उनके कर्मियों के बीच शुक्रवार को गोलीबारी हुई. हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फायरिंग से पहले हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.
घटना की सूचना मिलने पर नरकटियागंज के इंस्पेक्टर सीताराम सिंह के नेतृत्व में सहोदरा व मानपुर थाना के पुलिस बल पहुंच गये थे. थोड़ी देरी से पहुंचे एसडीएम कौशल कुमार व एलआरडीसी इस्तेयाक अंसारी ने परचाधारियों से संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन, परचाधारी नहीं आये.
बताया जाता है कि दखल-दहानी की निर्धारित तिथि को शिविर नहीं लगने के कारण आक्रोशित 450 पर्चाधारियों ने पर्चा वाली जमीन पर धावा बोल दिया. इस बीच भू-धारी व पर्चाधारी आमने-सामने हो गये. पहले दोनों ओर पत्थरबाजी शुरू हुई, जो अंत में गोलीबारी में तब्दील हो गयी. नरकटियागंज के इंस्पेक्टर सीताराम सिंह ने घटनास्थल पर एक राउंड गोली चलने की पुष्टि की है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना हैं कि कुल 15 राउंड गोली चली है. यह संयोग है कि घटना में कोई हादसा नहीं हुआ.
प्रशासन को पहले ही दी थी सूचना. राजा धनंजय विक्रम शाह के मैनेजर भूपनारायण सिंह ने बताया कि प्रशासन को माले व पर्चाधारियों की गतिविधियों की सूचना पांच दिन पहले ही दे दी गयी थी. लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके कारण परचाधारियों ने जमीन पर चढ़ कर लगभग 100 क्विंटल गन्ना लूट लिये. जबकि हाईकोर्ट ने इस जमीन पर यथास्थिति बहाल रखने का आदेश दिया है.
इसलिए बिगड़ी स्थिति. रामनगर के राजा धनंजय विक्रम शाह के शहोदरा थाना के वन बैरिया क्षेत्र में काफी जमीन है. सरकार ने 400 भूमिहीनों को उसी जमीन का परचा दे दिया. परचा देने के बाद राजा ने हाइकोर्ट में अपील दायर की. हाइकोर्ट ने उनकी अपील पर यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया. लेकिन सरकार की ओर से दखल-दहानी ऑपरेशन के तहत परचाधारियों को कब्जा दिलाने की बात सामने आयी. निर्धारित तिथि को दखल-दहानी नहीं हुई. इसपर अक्रोशित 400 परचाधारियों ने जमीन पर कब्जे के लिए धावा बोल दिया. इसके बाद स्थिति बिगड़ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










