कई सड़कों के निर्माण को हरी झंडी

Published at :08 Jan 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
कई सड़कों के निर्माण को हरी झंडी

बेतिया : जिला शहरी विकास योजना के तहत नरकटियागंज नगर परिषद् क्षेत्र व रामनगर व चनपटिया नगर पंचायत में सड़कों व नाला के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. डीपीआरओ मधुकांत ने बताया कि इन तीनों जगहों के योजना पर कुल 1.37 करोड़ रुपया खर्च किया जायेगा. जल्द ही इसके निर्माण के निविदा भी […]

विज्ञापन
बेतिया : जिला शहरी विकास योजना के तहत नरकटियागंज नगर परिषद् क्षेत्र व रामनगर व चनपटिया नगर पंचायत में सड़कों व नाला के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है.
डीपीआरओ मधुकांत ने बताया कि इन तीनों जगहों के योजना पर कुल 1.37 करोड़ रुपया खर्च किया जायेगा. जल्द ही इसके निर्माण के निविदा भी डुड़ा से निकाली जायेगी. काफी दिनों से इन योजनाओं के प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा गया था. नरकटियागंज में दो सड़कों का पीसीसी निर्माण तथा नाला, चनपटिया में एक पीसीसी निर्माण व रामनगर में तीन पीसीसी शामिल है.
फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल नर्सो पर प्राथमिकी का आदेश
नरकटियागंज. सिविल सजर्न बेतिया ने फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल दो नर्सो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है.
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ.चंद्र भूषण ने बताया कि सिविल सजर्न गोपाल कृष्ण के निर्देश पर ए एन एम रेणु कुमारी एवं रूपम कुमारी पर धोखाघड़ी की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. विदित हो कि वर्ष 2009 में रेणु कुमारी एवं रूपम कुमारी की बहाली ए एन एम के रूप में हुई थी. इस संबंध में विभाग को सूचना मिली थी कि इन्होंने अपने बहाली में फर्जी प्रमाण पत्र का प्रयोग किया था. दोनों के प्रमाण पत्रों की जांच करायी गयी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन