अभियंता से मारपीट, चेन छीनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2014 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : अवैध निर्माण रोकने गये तिरहुत प्रमंडल के अभियंता किशोर सिंह पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमवा-मझार के समीप बुधवार की संध्या कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान हमलावरों ने अभियंता के वाहन पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने का भी प्रयास किया गया. लेकिन किसी तरह अभियंता वहां से बच निकले. […]
विज्ञापन
बेतिया : अवैध निर्माण रोकने गये तिरहुत प्रमंडल के अभियंता किशोर सिंह पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमवा-मझार के समीप बुधवार की संध्या कुछ लोगों ने हमला कर दिया.
इस दौरान हमलावरों ने अभियंता के वाहन पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने का भी प्रयास किया गया. लेकिन किसी तरह अभियंता वहां से बच निकले. अभियंता ने इस घटना की शिकायत मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी. जिसके आधार पर पुलिस ने बुधवार की देरी रात्रि छापेमारी कर एक आरोपित अमवा-मझार निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि संतोष कुमार सहित कई लोगों पर अभियंता ने मारपीट करने, सोने की चेन लूटने और वाहन जलाने का प्रयास का आरोप लगाया है.
क्या हैं मामला
अभियंता किशोर सिंह ने अनुसार स्थानीय संतोष व अन्य लोगों के द्वारा धर्मपुर अमवा-मझार के समीप तिरहुत नहर के बांध पर अवैध रूप अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण कराया जा रहा था. निर्माण की सूचना पर वे जांच करने बुधवार को पहुंचे इसी बीच उक्त आरोपियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इसी क्रम कुछ लोगों ने मारपीट कर सोने का चेन लूट लिये और वाहन पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने लगें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










