वार्ड सदस्य की हत्या

Published at :26 Sep 2014 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड सदस्य की हत्या

नरकटियागंज/बेतिया:शिकारपुर थाना क्षेत्र के मनियारी गांव के पास शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. स्थानीय लोग घायल वार्ड सदस्य को इलाज के लिए नरकटियागंज अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार […]

विज्ञापन

नरकटियागंज/बेतिया:शिकारपुर थाना क्षेत्र के मनियारी गांव के पास शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. स्थानीय लोग घायल वार्ड सदस्य को इलाज के लिए नरकटियागंज अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर एक आदमी को हिरासत में लिया है.

बताया जाता है, ककरा पंचायत के वार्ड नं. चार के वार्ड सदस्य बिंध्याचल साह (50) मझरिया बाजार से साइकिल से अपने गांव जा रहे थे. रास्ते में मनियारी गांव के पास घात लगाये अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. रॉड से प्रहार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया और जख्मी हालत में छोड़ फरार हो गये. घटना के बाद राहगीरों ने जख्मी वार्ड सदस्य को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन