मानव शृंखला में विधि व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : एसपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 12:32 AM
मैनाटांड़ : पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया ने शनिवार के अपराह्न मैनाटांड़ थाना और पुलिस निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन त्वरित गति से करने, वारंटियों की गिरफ्तारी, पब्लिक से अच्छा संबंध बनाकर पुलिसिंग करने की बात कही. साथ ही कहा कि ठंड के मौसम को […]
मैनाटांड़ : पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया ने शनिवार के अपराह्न मैनाटांड़ थाना और पुलिस निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन त्वरित गति से करने, वारंटियों की गिरफ्तारी, पब्लिक से अच्छा संबंध बनाकर पुलिसिंग करने की बात कही.
साथ ही कहा कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गश्त को और तेज करें. ताकि आपराधिक तत्व कुहासा व सर्दी के मौसम का फायदा नहीं उठायें. एसपी ने जल जीवन हरियाली के सफलता के साथ-साथ शराब और दहेज के उन्मूलन के लिए लगने वाले मानव शृंखला के दौरान विधि व्यवस्था का संधारण अच्छे ढंग करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










