ePaper

शराब के नशे में चार गिरफ्तार, जेल

Updated at : 03 Jan 2020 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में चार गिरफ्तार, जेल

गौनाहा : नववर्ष के अवसर पर शराब के नशे में धुत चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम पिपरिया चौक से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने दी. बताया कि उक्त चारों शराब पीकर पिपरिया चौक पर हंगामा कर रहे थे. उनको गश्ती के […]

विज्ञापन

गौनाहा : नववर्ष के अवसर पर शराब के नशे में धुत चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम पिपरिया चौक से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने दी. बताया कि उक्त चारों शराब पीकर पिपरिया चौक पर हंगामा कर रहे थे. उनको गश्ती के दौरान सअनि अतिउल्लाह व पुलिस बल की मदद से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के तारा बंसवरिया गांव निवासी संजय कुमार तथा विजयपुर गांव निवासी अशोक राम, शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुकरा गांव निवासी धनेश राम व भैरोगंज थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार के काशी प्रसाद चौरसिया के रूप में हुई. उक्त चारों की मेडिकल जांच गौनाहा रेफरल अस्पताल में करायी गयी. शराब पीने की पुष्टि के बाद चारों के खिलाफ कांड दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन