दीवार तोड़ स्टूडियो से लाखों के सामान की हुई चोरी, केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2019 1:07 AM
बेतिया : शहर के भोला एमपी चौक पर स्थित कलकत्ता स्टूडियो से दिवार तोडकर लाखों के सामान की चोरी कर ली गयी है. सोमवार की रात्रि में स्टूडियों की दीवार में सेंध काटकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वार्ड 27 की पार्षद रीता रवि ने बताया कि दुकान उनके पुत्र रितेश कुमार […]
बेतिया : शहर के भोला एमपी चौक पर स्थित कलकत्ता स्टूडियो से दिवार तोडकर लाखों के सामान की चोरी कर ली गयी है. सोमवार की रात्रि में स्टूडियों की दीवार में सेंध काटकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वार्ड 27 की पार्षद रीता रवि ने बताया कि दुकान उनके पुत्र रितेश कुमार रवि की है. जिसमें चोरी होने की शिकायत उन्होंने नगर थाने में की है.
थाना को दिए गये आवेदन में बताया गया है कि मंगलवार की सुबह स्टूडियो का सफाई कर्मचारी दुकान में पहुंचा तो उसने दीवार टूटूी हुई देखी. जानकारी पर वार्ड पार्षद पति रविंद्र कुमार रवि ने देखा तो दुकान से प्रिंटर, लैपटॉप, कैमरा, इनवटर्र, बैट्री सहित कई समान चोरी कर लिए गये थे.
थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दुकान के मालिक रितेश ने बताया कि सोमवारी की रात्रि वह स्टूडियो बंद कर घर गये तब तक सब ठीक था. लेकिन रात में स्टूडियो के पिछले हिस्से की दीवार के सहारे चोरी कर ली गयी है. उसने बताया कि उसके दुकान से लाखों के सामान की चोरी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










