शॉपिंग मॉल के कर्मियों ने ग्राहक को घसीट कर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 12:59 AM
बेतिया : भाई के साथ खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक के साथ मॉल के कर्मी ने पहले तो गाली-गलौज की और फिर सभी कर्मियों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. मामला शहर के सुप्रिया रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल का है. आरोप है कि कर्मियों ने ग्राहक कालीबाग जोड़ा इनार निवासी रवि कुमार को मॉल […]
बेतिया : भाई के साथ खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक के साथ मॉल के कर्मी ने पहले तो गाली-गलौज की और फिर सभी कर्मियों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. मामला शहर के सुप्रिया रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल का है. आरोप है कि कर्मियों ने ग्राहक कालीबाग जोड़ा इनार निवासी रवि कुमार को मॉल से घसीट कर बाहर लाकर भी पीटा. इससे रवि के सिर में गंभीर चोट आ गयी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर रवि को कर्मियों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस ने मौके से एक कर्मी को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










