विजय अध्यक्ष व जिला मंत्री बने संतोष

Updated at : 14 Nov 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
विजय अध्यक्ष व जिला मंत्री बने संतोष

बेतिया : महाराजा पुस्तकालय में बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा की ओर से 17वां अधिवेशन संपन्न हुआ. इसमें राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय महासंघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया. इसकी अध्यक्षता श्रीकांत तिवारी ने की. जबकि शुभारंभ महासंघ पटना के राज्याध्यक्ष विश्वनाथ सिंह तथा प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन महामंत्री शशिकांत राय ने […]

विज्ञापन

बेतिया : महाराजा पुस्तकालय में बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा की ओर से 17वां अधिवेशन संपन्न हुआ. इसमें राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय महासंघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया. इसकी अध्यक्षता श्रीकांत तिवारी ने की. जबकि शुभारंभ महासंघ पटना के राज्याध्यक्ष विश्वनाथ सिंह तथा प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन महामंत्री शशिकांत राय ने किया.

इस दौरान सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया. इसमें अध्यक्ष विजय कुमार राउत व जिला मंत्री संतोष प्रसाद चुने गये. इसके साथ ही मुख्य संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र, सम्मानित अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, मानद सदस्य सुरेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी व नीलम कुमारी, मो. हारूण व राज कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री प्रभु बैठा, रणवीर सिंह, दीपमाला कुमारी, जगदीश राम, कोषाध्यक्ष घूमन अंसारी, संघर्ष मुरारी शरण, कल्पना मंडल, संजू कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चौधरी, भारती कुमारी, सरस्वती देवी, रंजन कुमार वर्मा के नामों की घोषणा कर सूची जारी की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन