छह इंच भूमि के लिए सगे भाइयों में मारपीट, सात जख्मी, दो रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2019 1:23 AM
भाइयों में बिहार पुलिस का जवान भी हैं शामिल चनपटिया : थाना क्षेत्र के बरवाचाप गांव में जमीन के विवाद को तीन सगे भाइयों में मंगलवार को जमकर मारपीट हुई. इस दौरान लाठी-फट्टे चलने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें पीएचसी ले जाया गया. जहां से दोनों पक्षों से गंभीर हालत […]
भाइयों में बिहार पुलिस का जवान भी हैं शामिल
चनपटिया : थाना क्षेत्र के बरवाचाप गांव में जमीन के विवाद को तीन सगे भाइयों में मंगलवार को जमकर मारपीट हुई. इस दौरान लाठी-फट्टे चलने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें पीएचसी ले जाया गया. जहां से दोनों पक्षों से गंभीर हालत में विकास चौबे एवं पम्मी देवी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया.
मारपीट में पांच अन्य लोगों को हल्की चोटें आयी. जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच व कार्रवाई में जुटी है.
चनपटिया थाना के ग्राम बरवाचाप में शत्रुध्न चौबे, विक्रमा चौबे एवं विकास चौबे आपस में सगे भाई हैं. तीनों लोगों के बीच पैतृक भूमि में छह इंच जमीन को लेकर विगत कई वर्षों से विवाद चल रहा था. उक्त भूमि को लेकर कई बार मुकदमे भी हुए हैं. मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इस विवाद को लेकर तीनों सगे भाइयों में तू-तू, मैं-मैं होते-होते मामला मारपीट तक पहुंच गया.
इसमें बिहार पुलिस के जवान शत्रुध्न चौबे, इनके छोटे भाई विक्रमा चौबे, विकास चौबे, विक्रमा चौबे की पत्नी पम्मी देवी, बिहार पुलिस के जवान की पत्नी अमृता देवी एवं विक्रमा चौबे के दो छोटे बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गये. थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










