ePaper

दिवाली आज, हर मुंडेर पर जलेंगे जगमग दीप, होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा

Updated at : 27 Oct 2019 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
दिवाली आज, हर मुंडेर पर जलेंगे जगमग दीप, होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा

पर्व के पूर्व बाजारों में दिखी चहल-पहल, सजावट व मिठाई की दुकानों पर रही भीड़ हर्ष व उल्लास के साथ मनायी जायेगी दिवाली बेतिया :दीपावली को लेकर शहर समेत जिले के बाजारों में चहल पहल बढ़ गयी है. बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. मिट्टी के दिये से लेकर झिलमिलाती रोशनी, रंग बिरंगे पटाखों […]

विज्ञापन

पर्व के पूर्व बाजारों में दिखी चहल-पहल, सजावट व मिठाई की दुकानों पर रही भीड़

हर्ष व उल्लास के साथ मनायी जायेगी दिवाली
बेतिया :दीपावली को लेकर शहर समेत जिले के बाजारों में चहल पहल बढ़ गयी है. बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. मिट्टी के दिये से लेकर झिलमिलाती रोशनी, रंग बिरंगे पटाखों एवं अन्य सामान से बाजार भर गया है. दीपावली को लेकर घर से लेकर दुकान तक विशेष साज-
सज्जा होती है.
यही वजह है कि यहां बाजार में विशेष रौनक के साथ चहल-पहल देखी जा रही है. प्राकृतिक फुलो के साथ हीं बाजार में कृत्रिम फुलो की भरमार ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहा है. शहर की प्रमुख दुकानों पर सबसे ज्यादा कृत्रिम फूलों की बिक्री हो रही है. अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष मिट्टी के दियों की मांग ज्यादा है.
दुकानदार परमा पंडित बताते है कि भले ही चारों ओर मंहगाई का बाजार है, लेकिन मिट्टी के दिये अभी भी अपने पुराने दर पर बेचे जा रहे हैं. हालांकि पहले की अपेक्षा इसके निर्माण में खर्च बढ़ गया है. मिट्टी के बने बर्तन का सेट 150 रुपये में बिक रहा है. वहीं दीया की बात करें तो छोटी दीया 70 से 100 रुपये एवं बड़ा दीया 100 से 120 रुपये सैकड़ा की दर से बेचा जा रहा है. विक्रेता हिमांशु पंडित कहते हैं कि यह व्यवसाय पुस्तैनी है. पुस्तैनी व्यवसाय को कोई सरकारी मदद नहीं मिलती है. उधार लेकर हम बर्तन बनाते हैं. दीपावली में इन बर्तन को बेचकर कुछ पैसा जमा कर लेते हैं.
फूलों की मांग तेज, बनायी गयी रंगोली : दीपावली को लेकर घरों को सजाने के लिए कृत्रिम फूलों की मांग ज्यादा हो गयी है. हालांकि बाजार में कलकता एवं अन्य जगहों से भी प्राकृतिक फूल कारोबारियों ने मंगा रखा हैं. लेकिन उनकी कीमत ज्यादा होने के कारण लोग ज्यादातर कृत्रिम फूल ही पसंद कर रहे है. यहीं कारण है कि बाजार में कृत्रिम फूलों एवं सजावटी फूलों के दुकानों पर अधिक भीड़ दिखायी दे रही है.
यहां के जंगी मस्जिद, लालबाजार, मीना बाजार , चर्च रोड, तीन लालटेन चौक स्थित दुकानों में बिक्री के लिए रखा गया है। कई कारोबारियों द्वारा पोस्टर, रंगोली भी मंगाई गई है. बदलते परिवेश में बहुत लोग रंगोली का पोस्टर अपने-अपने घर के दरवाजे पर लगाते हैं.
खूब बिके झालर : शहर के विभिन्न दुकानों में चाइनीज झालर की बिक्री खूब हो रही है. इलेक्ट्रिक दुकानदार पवन कुमार बताते है कि हालांकि यह बिक्री पिछले साल की अपेक्षा कम है फिर भी कम दाम होने एवं बिजली खपत कम होने के कारण लोगो की पंसद चाइनीज झालर है.
पटाखों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ : वैसे तो दीपावली को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पटाखो की दुकाने सजी हुई है, लेकिन मीना बाजार के पुरानी दुकानों पर बच्चों की भीड़ पटाखो की खरीदारी के लिए उमड़ी हुई है. यह बात दीगर है कि पूरे शहर में प्रत्येक चौक चौराहों पर बिना सुरक्षा मानकों को पूरा किये पटाखों की दुकानों बिना अनुज्ञप्ति के ही खोल दी गयी है.
दीवाली को लेकर शहर के प्रमुख मिष्ठान भंडारों के संचालकों ने भी दुकानों को सजा रखा है. हालाकि मिठाई की बिक्री दीवाली के दिन ज्यादा होती है. लेकिन एक दिन पूर्व शुक्रवार को भी मिठाई की दुकानों में भीड़ लगी रही. इसमें सोवाबाबू चौक स्थित केलाल स्वीट्स, सुप्रिया रोड में अरोड़ा स्वीट्स, होटल किशन, बैंक रोड में अरोड़ा स्वीट्स आदि में विशेष रुप से मिठाईयों का पैकिंग कर ग्राहकों को उपलब्ध कराये जा रहे है. लोगो को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने भी तरह-तरह के पैकिंग डिब्बों को मंगा रखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन