दबंगों ने महादलित का घर फूंका, प्राथमिकी

Published at :03 Aug 2014 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
दबंगों ने महादलित का घर फूंका, प्राथमिकी

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में कथित दबंगों ने महादलित सुदामा राम का घर फूंक डाला. घटना शुक्रवार की देर संध्या घटी. जब घर के कई सदस्य महावीरी मेला देखने गये थे. इसको लेकर गुहस्वामी सुदामा राम, सुरेश राम दिनेश राम ने छह लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. […]

विज्ञापन

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में कथित दबंगों ने महादलित सुदामा राम का घर फूंक डाला. घटना शुक्रवार की देर संध्या घटी. जब घर के कई सदस्य महावीरी मेला देखने गये थे.

इसको लेकर गुहस्वामी सुदामा राम, सुरेश राम दिनेश राम ने छह लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर के कान्ही टोला निवासी सुदामा मुखिया, कनाही मुखिया, संतोष मुखिया, हारूनी मुखिया, चंदेश्वर मुखिया व पीपरा पकड़ी के छविला मुखिया का नाम शामिल है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सुदामा राम ने बताया कि अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग पर हरदिया स्थित खतियानी जमीन पर पूर्वजों का बनाये घर में हम सभी वर्षो से निवास करते आ रहे हैं.

इधर कुछ माह पूर्व से नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर क्षेत्र के सुदामा मुखिया व छबिला मुखिया आदि लोग उक्त जमीन को औन-पौने दाम में बेचने का दबाव बनाना रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन