ePaper

बिहार : बेतिया में हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Updated at : 14 Sep 2019 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बेतिया में हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में कालीबाग पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक हार्डवेयर व्यवसायी की अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी पंकज कुमार रावत ने बताया कि संजीव कुमार उर्फ लड्डू (30) की आज दोपहर में मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में कालीबाग पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक हार्डवेयर व्यवसायी की अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी पंकज कुमार रावत ने बताया कि संजीव कुमार उर्फ लड्डू (30) की आज दोपहर में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उनके दुकान के सामने सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि संजीव अपनी दुकान में थे तभी उनकी दुकान के सामने सड़क की दूसरी ओर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने उन्हें बुलाया. संजीव जैसे ही उनके पास पहुंचे वे उन पर गोलीबारी करके फरार हो गये. पुलिस द्वारा संजीव को एमजेके अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. रावत ने बताया कि हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है. मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कालीबाग निवासी एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन