लव मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो, कहा- तंग करना बंद कीजिए पापा, कुछ हुआ तो...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2019 2:50 AM

विज्ञापन

बेतिया : बरेली की चर्चित साक्षी मिश्रा व अजितेश की लव स्टोरी की तर्ज पर बेतिया में भी वैसा ही मामला सामने आया है. यहां भी शहर की एक युवती ने एक किराना व्यवसायी से अंतरजातीय विवाह कर लिया है. इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से हुआ है. इस वायरल वीडियो में […]

विज्ञापन

बेतिया : बरेली की चर्चित साक्षी मिश्रा व अजितेश की लव स्टोरी की तर्ज पर बेतिया में भी वैसा ही मामला सामने आया है. यहां भी शहर की एक युवती ने एक किराना व्यवसायी से अंतरजातीय विवाह कर लिया है. इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से हुआ है. इस वायरल वीडियो में युवती व उसका पति भी है. इसमें अपनी व अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगा रही है. उसने अपने पिता से जान को खतरा बताया है.

वायरल वीडियो में युवती यह कह रही है कि पापा हम दोनों शादी कर चुके हैं. ये सब दिखावटी नहीं है, ये सब सही है. आप लोग पहले भी धमकी दे चुके हैं कि शादी नहीं हो सकती मार देंगे. घर पर जाकर धमकी दे चुके थे लोग. अगर हमलोगों को कुछ हुआ तो उसका जिम्मेवार आप लोग होंगे. उनके (पति) फैमिली को तंग करना बंद कर दीजिए. पुलिस व दारोगा करके आप लोगों को कुछ नहीं मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन