ग्रामीणों ने रुपये चुरा भाग रहे कोढ़ा गिरोह के बदमाश को पुलिस के हवाले किया

Updated at : 16 Jun 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रुपये चुरा भाग रहे कोढ़ा गिरोह के बदमाश को पुलिस के हवाले किया

मझौलिया : स्थानीय बाजार समिति रोड में एक परचून की दुकान पर खरीददारी करने आए धोकरहा के सोनालाल साह की बाइक की डिक्की तोड़कर 30 हजार रुपये चुरा लेने के उपरांत ग्रामीणों को खदेड़कर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये चोर के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व […]

विज्ञापन

मझौलिया : स्थानीय बाजार समिति रोड में एक परचून की दुकान पर खरीददारी करने आए धोकरहा के सोनालाल साह की बाइक की डिक्की तोड़कर 30 हजार रुपये चुरा लेने के उपरांत ग्रामीणों को खदेड़कर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये चोर के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस भी पकड़ा है.थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि यह अपराधी उड़ीसा राज्य का रहने वाला है और इसका नाम एम मुन्ना है और उसके पिता का नाम एम राजू है. थानाध्यक्ष ने बताया यह सभी उड़ीसा राज के कोढ़ा गिरोह में काम करते हैं एवं विभिन्न जगहों पर जाकर बाइक की डिक्की तोड़कर पैसे चुरा लेते हैं. थानाध्यक्ष ने बताया की यह चोर नही बल्कि अपराधी है. इस पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन