पुलिया निर्माण में कोताही के विरोध में प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 1:43 AM
नौतन : प्रखंड की सनसरैया पंचायत के कुर्मी टोला व नवका टोला के बीच छोटी नहर में हो रहे पुलिया निर्माण में कोताही को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया. भाजपा नेता सह स्थानीय ग्रामीण देवीदयाल प्रसाद, सनेजर प्रसाद, शैलेश पटेल, अजय कुमार, संत कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, अनिल पटेल, […]
नौतन : प्रखंड की सनसरैया पंचायत के कुर्मी टोला व नवका टोला के बीच छोटी नहर में हो रहे पुलिया निर्माण में कोताही को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया. भाजपा नेता सह स्थानीय ग्रामीण देवीदयाल प्रसाद, सनेजर प्रसाद, शैलेश पटेल, अजय कुमार, संत कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, अनिल पटेल, अनिरूद्ध पटेल, गोपाल पटेल आदि ने बताया कि बसवरिया से कुर्मी टोला गांव तक हो रहे प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना से हो रहे सड़क निर्माण कार्य में छोटी नहर में पुलिया निर्माण कार्य हो रहा है. इसमें मानक के अनुसार काम नहीं कराया जा रहा है तथा ईंट, बालू व छड़ मानक के अनुसार नहीं लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










