53 हजार 7 सौ के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2019 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
53 हजार 7 सौ के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

सिकटा : स्थानीय नहर चौक स्थित बस स्टैंड के समीप से एसएसबी ने गुप्त सूचना पर एक व्यक्ति को 53 हजार 7 सौ रुपये जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनुआपुल थाने के लपटही नया टोला निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है. कैंप प्रभारी उदय कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन

सिकटा : स्थानीय नहर चौक स्थित बस स्टैंड के समीप से एसएसबी ने गुप्त सूचना पर एक व्यक्ति को 53 हजार 7 सौ रुपये जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनुआपुल थाने के लपटही नया टोला निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है. कैंप प्रभारी उदय कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्यवाही के बाद जाली नोट के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है. इसके पास से 2 हजार के 15 पीस, 5 सौ के 30, 2 सौ के 15 और 50 रुपये के 14 जाली नोट बरामद किये गए हैं.

उधर इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 33/19 दर्जकर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति ने एसएसबी को बताया है कि कोई आदमी उसे यह रुपये देकर कहा कि इसे ले जाओ तुमसे इस रुपये को बलथर और गोपालपुर के बीच कोई ले लेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन