अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की हुई मौत

सिकटा : गोपालपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोपालपुर में बेतिया-मैनाटाड़ मुख्य पथ पर सोमवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई है. मृतका सुगंधी देवी (70) रामदेव पासवान की पत्नी बतायी जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सड़क के किनारे खड़ी थी. इसी बीच […]
सिकटा : गोपालपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोपालपुर में बेतिया-मैनाटाड़ मुख्य पथ पर सोमवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई है. मृतका सुगंधी देवी (70) रामदेव पासवान की पत्नी बतायी जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सड़क के किनारे खड़ी थी.
इसी बीच से एक वैन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार कर भाग निकला. ग्रामीण जब पहुंचे तो देखे कि महिला की मृत्यु हो गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. तत्काल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




