खुद के पैरों पर खड़े होने की करें कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2019 1:33 AM
बेतिया : प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों ने प्रेमी युगल को घर से निकाल दिया है. इसमें लिए दोनों प्रेमी युगल अपने मासूम बच्चे के साथ आश्रम के लिए भटक रहे हैं. मामला सिकटा का है. सोमवार को पति पत्नी डीआईजी ललन मोहन प्रसाद से भेंट कर अपनी दुखड़ा सुनाई. उनकी आप बीती सुन […]
बेतिया : प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों ने प्रेमी युगल को घर से निकाल दिया है. इसमें लिए दोनों प्रेमी युगल अपने मासूम बच्चे के साथ आश्रम के लिए भटक रहे हैं.
मामला सिकटा का है. सोमवार को पति पत्नी डीआईजी ललन मोहन प्रसाद से भेंट कर अपनी दुखड़ा सुनाई. उनकी आप बीती सुन डीआईजी ने सिकटा थानाध्यक्ष से बात कर कानून के दायरे में दोनों को मदद करने की बात कही. डीआईजी ने दोनों को आश्वस्त किया पुलिस हरसंभव उनकी सहायता करेगी, लेकिन उन्हें भी अपने हौसले को बुलंद रखना होगा, खुद के पैरों पर खड़ा होने की कोशिश करनी होगी. बता दें कि सिकटा बाजार वार्ड दो के संदीप कुमार सोनी और उसकी पत्नी स्नेहा उर्फ गुड़िया ने बताया कि भी 5 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किए हैं.
दोनों से एक पुत्र हैं. इस से खफा उनके परिजनों ने दोनों को घर से निकाल दिया है. उनके सामान पुश्तैनी मकान में बंद कर लिया है. इस मामले में पंचायती भी हुई तो घर वालों ने उनकी रहने के लिए किराए की बंदोबस्त की बात कही. लेकिन वें पैसा नहीं दे रहे हैं. दोनों ने कहा कि वे बार-बार थानाध्यक्ष व वरीय पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगा रहे हैं. लेकिन थानाध्यक्ष उनकी बात नहीं सुन रहे हैं. अब उनके रहने का भी कोई ठिकाना नहीं रहा. प्रेमी युगल की बात सुन डीआईजी ने थानाध्यक्ष को फोन किया. उन्होंने थानाध्यक्ष को नियम संगत कार्रवाई करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










