वाल्मीकिनगर व पश्चिम चंपारण लोस सीटों के लिए बेतिया में ही होगा नामांकन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : लोकसभा चुनाव में वाल्मीकिनगर एवं पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट का नामांकन बेतिया में ही होगा. वाल्मीकिनगर के लिए अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह एवं पश्चिम चंपारण के लिए जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे निवार्ची पदाधिकारी घोषित किये गये है. इसके अलावे दोनों लोकसभा क्षेत्रों के लिए नौ-नौ सहायक निवार्ची पदाधिकारी भी घोषित किये गये […]
विज्ञापन
बेतिया : लोकसभा चुनाव में वाल्मीकिनगर एवं पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट का नामांकन बेतिया में ही होगा. वाल्मीकिनगर के लिए अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह एवं पश्चिम चंपारण के लिए जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे निवार्ची पदाधिकारी घोषित किये गये है. इसके अलावे दोनों लोकसभा क्षेत्रों के लिए नौ-नौ सहायक निवार्ची पदाधिकारी भी घोषित किये गये है. बता दें कि 16 अप्रैल से नामांकन दाखिल किये जायेंगे.
भारत निर्वाचन आयोग से जारी अधिसूचना के अनुसार वाल्मीकिनगर के लिए बेतिया के डीआरडीए के निदेशक, बगहा के भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच बेतिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता नरकटियागंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बेतिया, कार्यपालक पदाधिकारी बेतिया एवं बेतिया राज व्यवस्थापक सहायक निवार्ची पदाधिकारी बनाये गये है.
वहीं पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता बेतिया, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता रक्सौल, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक, वरीय उप समाहर्ता सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं वरीय उप समाहर्ता सह जिला विकास शाखा के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सहायक निवार्ची पदाधिकारी बनाये गये है. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मो़ गजाली ने बताया कि अधिसूचित अधिकारी सहायक निवार्ची पदाधिकारी संसदीय निर्वाचन में रिटर्निंग आफिसर के कृत्यों के पालन में सहायता करने करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




