बिहार में जिउतिया पर स्नान के दौरान डूबने से 11 मरे
Updated at : 02 Oct 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पोखरे में डूब रही एक बहन को बचाया बेतिया : जिले के अलग-अलग जगहों पर जिउतिया पर्व पर नदी में स्नान करने गयी दो सगी बहनों समेत तीन बच्चे डूब गये. इनमें एक बहन समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दूसरी बहन को ग्रामीणों ने बचा लिया. सिकटा के गौचरी में […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पोखरे में डूब रही एक बहन को बचाया
बेतिया : जिले के अलग-अलग जगहों पर जिउतिया पर्व पर नदी में स्नान करने गयी दो सगी बहनों समेत तीन बच्चे डूब गये. इनमें एक बहन समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दूसरी बहन को ग्रामीणों ने बचा लिया. सिकटा के गौचरी में एक युवक की मौत नदी में डूबने से हो गयी, जबकि चनपटिया थाने के वृत्ति टोला के पोखरे में डूबी दो बहनों में से एक की मौत हो गयी.
उधर, बलथर थाना क्षेत्र के गौचरी गांव में जिउतिया पर महिलाओं के साथ स्नान करने गये एक 18 वर्षीय युवक की मौत नदी में डूबने से हो गयी है. उसकी पहचान चंद्रशेखर मिश्र के पुत्र मृतक विनय कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है.
नालंदा में पइन में डूबने से युवक की गयी जान
बेन (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मरसुआ गांव में सोमवार को गांव के पास स्थित पइन में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान 20 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में की गयी. वह मरसुआ गांव निवासी स्व कृष्ण प्रसाद का पुत्र था. परिजनों ने बताया कि उक्त युवक खेत पटवन के दौरान पानी में हाथ-पैर धोने गया था. इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह पानी भरे गढ्ढे में गिर गया.
भागलपुर : कोसी-पूर्व बिहार में सात बच्चों की मौत, कई लापता
भागलपुर : जिउतिया स्नान के दौरान कोसी-पूर्व बिहार के विभिन्न जिलों में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग लापता हैं. वीरपुर (सुपौल) में हहिया धार में स्नान करने गयी परमानंदपुर निवासी मकसूदन शर्मा की 15 साल की पुत्री रंजना कुमारी डुब गयी.
गोराडीह (भागलपुर) थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप कदवा नदी में डूबने से एक साथ तीन बच्चों की मौत हो गयी. मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र की कुंजौड़ी पंचायत के वार्ड नंबर चार बजराहा स्कूल टोले में घाट पर स्नान करने गयी 10 वर्षीया नंदनी कुमारी की मौत पानी में डूबने से हो गयी. बांका के अमरपुर के फतेहपुर गांव के बैजनाथ कापरी की नौ वर्षीया पुत्री मेघा कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गयी.
दूसरी घटना में मकदुमा गांव के अभिषेक ततवा के इकलौता सात वर्षीय पुत्र अमरजीत की झाझा बांध में डूबने से मौत हो गयी, जबकि इनके साथ ही बांध में स्नान करने गया गांव के ही मनोज ततवा का आठ वर्षीय पुत्र लालजीत भी पानी में डूब गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




