हत्या के मामले में 12आरोपितों को उम्रकैद की सजा

Updated at : 07 Jun 2014 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में 12आरोपितों को उम्रकैद की सजा

बगहाः तदर्थ अपर जिला व सत्र न्यायाधीश तृतीय त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी के न्यायालय में शुक्रवार को हत्या के एक मामले में 12 आरोपितों को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी गयी. अर्थदंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा होगी. प्रभारी लोक अभियोजक रतेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सेमरा […]

विज्ञापन

बगहाः तदर्थ अपर जिला व सत्र न्यायाधीश तृतीय त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी के न्यायालय में शुक्रवार को हत्या के एक मामले में 12 आरोपितों को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी गयी. अर्थदंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा होगी.

प्रभारी लोक अभियोजक रतेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सेमरा थाने के बरिअरवा गांव के रामेश्वर यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. भूमि विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या कर की गयी थी. इसमें राजदेव यादव, नंद किशोर उर्फ बटखरी यादव व शिव सागर यादव की मौत हुई थी. न्यायालय ने बरिअरवा गांव के रोहन यादव, राजेंद्र यादव, किशुन यादव, राजेश यादव, भोला यादव, शंभु यादव, चोकट यादव, ललन यादव, लालजी यादव, रामाकांत यादव, विनोद यादव एवं अंगूर यादव को दोषी पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन