साजिश रच रहे दो अपराधी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2018 4:07 AM
बेतिया : अपराध की साजिश रच रहे दो शातिर अपराधियों को लोडेड पिस्तौल के साथ श्रीनगर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली है. जबकि उनका एक सहयोगी पुलिस पदाधिकारी व जवानों से हाथपाई कर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार अपराधी योगापट्टी थाना के लक्ष्मीपुर निवासी सुनील कुशवाहा, निर्भय कुशवाहा बताया गया है. अपराधियों के […]
बेतिया : अपराध की साजिश रच रहे दो शातिर अपराधियों को लोडेड पिस्तौल के साथ श्रीनगर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली है. जबकि उनका एक सहयोगी पुलिस पदाधिकारी व जवानों से हाथपाई कर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार अपराधी योगापट्टी थाना के लक्ष्मीपुर निवासी सुनील कुशवाहा, निर्भय कुशवाहा बताया गया है. अपराधियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी जब्त की है. वही फरार अपराधी लौरिया थाना के सिकटा पडरी गांव निवासी अनिल कुशवाहा बताया गया है. फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










