प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण, देंगे सलामी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 4:27 AM
बेतिया : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर नगर का महाराजा स्टेडियम को पूरी तरह से सजाया गया है. ऐतिहासिक बड़ा रमना के मैदान में अवस्थित इस स्थल की पूरी साफ-सफाई की गई है और चारों ओर से बैरिकेटिंग की गई है. इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सह […]
बेतिया : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर नगर का महाराजा स्टेडियम को पूरी तरह से सजाया गया है. ऐतिहासिक बड़ा रमना के मैदान में अवस्थित इस स्थल की पूरी साफ-सफाई की गई है और चारों ओर से बैरिकेटिंग की गई है. इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मामले के मंत्री मदन सहनी ध्वजारोहण करेंगे. ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण के सपूतों के योगदान की चर्चा करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों की चर्चा करेंगे. मौके पर बेहतर कार्य करने वाले कई सरकारी कर्मी भी पुरस्कृत किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










