डिक्की से पैसा उड़ाने में मुहल्लेवासियों ने पकड़ा पुलिस को सौंपा
Updated at : 22 Jun 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

नाजनी चौक का मामला, पकड़ा गया आरोपी कोढ़ा गिरोह का सदस्य दूसरा साथी गिरफ्तार, गांजा व चोरी की बाइक बरामद बेतिया : नगर थाने की गांजा के साथ कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी नाजनी चौक से बुधवार की देर शाम हुई. मौके से बाइक भी जब्त की गई है. […]
विज्ञापन
नाजनी चौक का मामला, पकड़ा गया आरोपी कोढ़ा गिरोह का सदस्य
दूसरा साथी गिरफ्तार, गांजा व चोरी की बाइक बरामद
बेतिया : नगर थाने की गांजा के साथ कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी नाजनी चौक से बुधवार की देर शाम हुई. मौके से बाइक भी जब्त की गई है. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि गिरफ्तार नरेश यादव व विजय यादव कटिहार के कोढ़ा थाना अन्तर्गत नया टोला जोराबगंज के निवासी हैं.
इनके पास से 750 ग्राम गांजा व चोरी की बाइक बरामद हुई है. इन लोगों ने डिक्की तोड़ पैसा उड़ाने के कई मामलों में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. सूत्रों के अनुसार एक बाइक की डिक्की तोड़ पैसा उड़ाने का प्रयास कर रहे विजय यादव को नाजनी चौक के लोगों ने पकड़ लिया. जमकर पिटायी करने के बाद विजय यादव को पुलिस के हवाले कर दिया. नगर पुलिस ने एमजेके अस्पताल में विजय यादव का इलाज कराने के बाद उससे पूछताछ की तो उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी.
जिस आधार पर थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर गिरोह के दूसरे सदस्य नरेश यादव को गांजा व बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों ने कुछ दिन पूर्व तीन लालटेन चौक पर एक बाइक सवार का दो लाख रुपया उड़ाने के मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. गिरफ्तार विजय यादव ने खुलासा किया कि वह डिक्की को अपने हाथ के उंगलियों के नाखून से खोल लेता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




