चोर की हुई धुनाई

Published at :25 May 2014 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
चोर की हुई धुनाई

बेतियाः नगर के शहीद चौक पर इंडेन गैस एजेंसी के समीप शनिवार को एक साइकिल चोर को लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा. आरोपित को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर दी. आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बानूछापर निवासी महम्मद जुमाद्दीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस […]

विज्ञापन

बेतियाः नगर के शहीद चौक पर इंडेन गैस एजेंसी के समीप शनिवार को एक साइकिल चोर को लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा. आरोपित को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर दी. आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बानूछापर निवासी महम्मद जुमाद्दीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने आरोपित को लोगों के कब्जा में छुड़ा कर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया. बताया जाता है कि गैस एजेंसी के समीप से आरोपित साइकिल लेकर भाग रहा था. तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी और उसे धर दबोचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन