झुलस कर छात्र की मौत

बेतियाः दीये से दालान में लगी आग में झुलस कर एक छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में गुरुवार की देर शाम की है. छात्र दीया की रोशनी से पढ़ाई कर रहा था. छात्र पिपरा गांव के भागीरथ महतो के पुत्र रमेश कुमार था. मौके पर […]
बेतियाः दीये से दालान में लगी आग में झुलस कर एक छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में गुरुवार की देर शाम की है. छात्र दीया की रोशनी से पढ़ाई कर रहा था.
छात्र पिपरा गांव के भागीरथ महतो के पुत्र रमेश कुमार था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार रमेश कुमार घर से खाना खाकर रात में पढ़ने के लिए घर से दूर अपने दालान पर चला गया. कुछ देर बाद आग-आग चिल्ला कर हल्ला किया. जब तक लोग पहुंचे तब तक छात्र जल कर राख हो गया था. इस घटना में एक भैंस भी झुलस गयी है. पुलिस मामले की छानबीन मेंजुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










