एमजेके अस्पताल में प्रसूता की मौत पर जमकर हंगामा

बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. आक्रोशित परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. इसके कारण कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही. अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज व उनके परिजन दुबके रहे. मृतक प्रसूता नौतन थाना […]
बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. आक्रोशित परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. इसके कारण कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही. अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज व उनके परिजन दुबके रहे. मृतक प्रसूता नौतन थाना क्षेत्र के खापटोला निवासी नौशाद आलम की पत्नी तमन्ना खातून बतायी गयी है. हालांकि, हंगामा की सूचना मिलते ही प्रभारी अस्पताल अधीक्षक डॉ शिवचंद्र भगत मौके पर पहुंचे. गुस्साये परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




