नौतन में िकया महिला पर हमला, हुआ गर्भपात
Updated at : 08 Jun 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

भाई व चाचा के साथ मिलकर विवाहित बहन की गला दबाकर नदी में फेंका मझौलिया : सगे भाई ने अपनी विवाहित बहन को पहले उसके ससुराल से उठाया और फिर अपने चाचा व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसका गला दबाकर नदी में फेंक दिया. फिर मृत समझकर सभी वहां से फरार हो गये. हालांकि […]
विज्ञापन
भाई व चाचा के साथ मिलकर विवाहित बहन की गला दबाकर नदी में फेंका
मझौलिया : सगे भाई ने अपनी विवाहित बहन को पहले उसके ससुराल से उठाया और फिर अपने चाचा व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसका गला दबाकर नदी में फेंक दिया. फिर मृत समझकर सभी वहां से फरार हो गये. हालांकि पीड़िता जिंदा बच गई और नदी से बाहर निकल कर थाने पहुंच गई. मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के फुलतुड़वा गांव का है. गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना पुलिस की सूचना पर मझौलिया पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है. प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर ने बताया कि विवाहिता सविता कुमारी को उसके चाचा योगेंद्र प्रसाद, सगे भाई अनिल कुमार समेत पांच लोग उसके घर से वाहन द्वारा गोपालगंज जिला के यादवपुर थाना स्थित गंडक नदी के घाट पर ले गए, तथा वहां गला दबाकर तथा मृत समझ कर पानी में फेंक दिया और चले गए. इसके बाद
विवाहिता सविता पानी से निकलकर यादोपुर थाना पहुंची. जहां उसने पुलिस को अपना बयान दिया. यादोपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मझौलिया पुलिस को हैंड ओवर कर दिया. विवाहिता के बयान पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान चालू कर दिया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष विवाहिता का बयान के लिए न्यायालय में भेजा गया है प्रभारी थाना अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि 164 के बयान आने के उपरांत पता चल पाएगा कि किस कारण से हत्या करने का प्रयास किया गया.
मझौलिया के फुलतुड़वा गांव का मामला, नदी से जिंदा बची पीड़िता पहुंची थाने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




