अपहरण, रोड रॉबरी, हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल
Updated at : 07 Jun 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने चार जिलों में लूट, अपहरण, रोड रॉबरी, हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल मास्टरमाइंड कुख्यात ददन पांडेय को गिरफ्तार कर ली है. कुख्यात ददन की गिरफ्तारी नगर के सुनारपट्टी रोड अवस्थित बसेरा लाज से की गई है. एसडीपीओ मोहम्मद निसार ने बताया कि कुख्यात के पास से दो […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने चार जिलों में लूट, अपहरण, रोड रॉबरी, हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल मास्टरमाइंड कुख्यात ददन पांडेय को गिरफ्तार कर ली है.
कुख्यात ददन की गिरफ्तारी नगर के सुनारपट्टी रोड अवस्थित बसेरा लाज से की गई है. एसडीपीओ मोहम्मद निसार ने बताया कि कुख्यात के पास से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और चार मोबाइल जब्त किया गया है. कुख्यात के ऊपर बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज समेत कई जिलों में लूट, अपहरण, रोडरॉबरी और हत्या तथा रंगदारी के दर्जनाधिक मामले दर्ज है.
दो मई को शहर से सटे सिराज एंड संस पेट्रोल पंप लूटकांड में ददन लाइनर की भूमिका में था. पुलिस के अनुसार ददन ने लूटकांड में शामिल बदमाशों को बन्दूक, बाइक और अन्य सामान उपलब्ध कराते हुए मुख्य लाइनर की भूमिका निभाई थी. कुख्यात ददन योगपट्टी के पुरैना गांव का रहने वाला है और पिछले कई दिनों से शहर में रहकर अपराध को अंजाम दे रहा था. दो मई को जब पेट्रोलपंप पर लूट हुई, उस वक्त भी वह लॉज में रहकर बदमाशों को फीड बैक दे रहा था.
सात बदमाशों ने दिया था लूटकांड को अंजाम : पुलिस के अनुसार कुख्यात की स्वीकारोक्ति पर लूट में शामिल अन्य बदमाशों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि पेट्रोलपंप लूट की योजना दो मई को सुबह में बनी थी. कुल सात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार ददन को पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
खास बातें
बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज समेत कई जिलों की पुलिस को
थी तलाश
नरकटियागंज के बसेरा होटल से पुलिस ने किया गिरफ्तार
पेट्रोल पंप लूट कांड में रहा है मुख्य सूत्रधार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




